कार्यालय में क्लर्क का,
व्यवसाय में संपर्क का.
लाइफ में वर्क का.
रेखाओ में कर्क का.
बड़ा ही महत्व है.................
अवतारों में राम का.
विषय में परसुराम का.
फलो में आम का.
नशे में जाम का.
बड़ा ही महत्व है.................
जंगल में जगदीश का.
पढाई में फ़ीस का.
बेयरिंग में ग्रीस का.
जानवरों में किस का.
बड़ा ही महत्व है.................
रिश्ते में यार का.
पलंग में प्यार का.
चाकू में धार का.
बिजली में तार का.
बड़ा ही महत्व है.................
कवि में बिहारी का.
कथा में तिवारी का .
सभा में दरबारी का.
भोजन में तरकारी.
बड़ा ही महत्व है.................
ज्ञान में लाला का.
मकान में ताला का.
पद में साला का.
गले में माला का.
बड़ा ही महत्व है.................
गाय में काली का.
बागीचे में माली का.
बर्तन में थाली.
कान में बाली का.
रिश्ते में साली का.
बड़ा ही महत्व है.................
रास्ते में कृति का.
शरीर में फुर्ती का.
मंदिर में मूर्ति का.
औरतो में कुर्ती का.
बड़ा ही महत्व है.................
रंग में लाल का.
घोड़े में नाल का.
युध में ढाल का.
नाव में पाल का.
बड़ा ही महत्व है.................
छाता में कमानी का.
उम्र में जवानी का.
संसार में दानी का.
रेगिस्तान में पानी का.
बड़ा ही महत्व है.........
जाड़ो में ऊन का.
शरीर में खून का.
संगीत में धुन का.
नाईट में मून का.
बड़ा ही महत्व है.........
हरिकेश कुमार यादव
No comments:
Post a Comment