Monday, February 14, 2011

एक अनजानी सी मिस काल................

 08-02-11
10.48 pm

अगस्त 2010 में, एक अनजानी सी मिस काल आयी.
बैक काल पे हू आर यू जैसी,मीठी सी सवाल आयी .

मै चक्कर में पड़ गया,फिर बातो बातो में संभाला .
नंबर पूछा कहा से मिला है, कौन है देने वाला.

हँस के मैडम ने हमें सुनाया, SMS  कि कहानी.
 सुगर फ्री है चाय के साथ , आफर बड़ी है सुहानी.

दिमाग का ताला खुल गया, और बात समझ में  गयी
मार्केटिंग ने मेरे न० को, मैडम के पास पहुचायी.

मैडम बोली मेरा न० , कैसे आपके पास आया
रोज रोज ये SMS  का चक्कर,बहुत है हमें सताया .

मैंने एक एक बाते मैडम को, विस्तार से बताया
आधार के आप कस्टमर रहे हो,तभी ये न०. आया.

पूछा कहा कि रहने वाली हो. नाम तो बता दो.
छोटी सी sms तो कि है, मत इतनी बड़ी सजा दो.

कहा कि रहने वाली हूँ ,मै ऐसे नहीं बताउंगी
क्या क्या मिलता है आपके यहाँ ,मै लेने जरुर आउंगी.

नवाशहर घर है मेरा , शेरपुर ननिहाल है.
इतनी जल्दी क्या पड़ी है,क्यों आपका बुरा हाल है.

नवांशहर के नाम से मैंने, मैडम का न०. सेव किया.
आफर हो या दिवाली,एक SMS भेज दिया.

२ दिसम्बर के SMS पर फिर एक मिस काल आयी .
बैक काल पे हू आर यू जैसी,मीठी सी सवाल आयी .

फिर मैंने मैडम को, अपना परिचय बतलाया.
मैनेजर हूँ आधार रिटेल का,इसी लिए SMS आया.

फोन पे मैंने बोला,आधार में है आपका स्वागत .
शायद परिचय हो जाये तो, मुझको मिलेगी राहत.

फोन पर ही मैडम से, बहुत लम्बी बात हुई.
आपसी अंडरस्तान्डिंग  कि, एक नयी शुरुवात  हुई.

नाम बताने का मैडम, क्या करोगे बीमा.
हँस के मैडम बोली ,मेरा  नाम है सीमा.

बुरा ना लगे  तो फोन करने  का, अब  दे दो परमिसन .
फ्रेंडशिप  के नए  कोर्से  में, हम  ले  लेंगे एडमिसन.


हरिकेश कुमार यादव










2 comments:

Sushil Bakliwal said...

उत्तम प्रस्तुति...

हिन्दी ब्लाग जगत में आपका स्वागत है, कामना है कि आप इस क्षेत्र में सर्वोच्च बुलन्दियों तक पहुंचें । आप हिन्दी के दूसरे ब्लाग्स भी देखें और अच्छा लगने पर उन्हें फालो भी करें । आप जितने अधिक ब्लाग्स को फालो करेंगे आपके अपने ब्लाग्स पर भी फालोअर्स की संख्या बढती जा सकेगी । प्राथमिक तौर पर मैं आपको मेरे ब्लाग 'नजरिया' की लिंक नीचे दे रहा हूँ आप इसके आलेख "नये ब्लाग लेखकों के लिये उपयोगी सुझाव" का अवलोकन करें और इसे फालो भी करें । आपको निश्चित रुप से अच्छे परिणाम मिलेंगे । शुभकामनाओं सहित...
http://najariya.blogspot.com/2011/02/blog-post_18.html

Harikesh said...

thanks