Saturday, January 29, 2011

आपने कभीं नहीं देखा होगा ऐसा मोबाइल फोन


आने वाले दिनों में मोबाइल फोन की दुनिया पूरी तरह बदलने वाली है। क्योंकि अब दुनियाभर की मोबाइल कंपनियां सिर्फ टेक्नोलॉजी पर ही नहीं बल्की फोन के लुक को लेकर भी अनोखे प्रयोग कर रही हैं। कुछ ऐसा ही प्रयोग जानी मानी कंपनी ‘विंडोज’ ने किया है। इस कंपनी ने अब एक ऐसा ‘कॉंसेप्ट फोन’ तैयार किया है जो बदलते मौसम के साथ ही अपना डिस्प्ले खुद ब खुद बदल लेता है। यानी मौसम अगर साफ होगा तो इसका स्क्रीन भी उसी के हिसाब से चमकदार दिखेगा। और अगर बादल होंगे तो इसका स्क्रीन ऐसा दिखेगा मानो उस पर धुंध जमी हो।

साफ है कि इस फोन के स्क्रीन को देखते ही आप मौसम का अंदाजा लगा सकेंगे। इस फोन की एक और बेहतरीन खूबी यह है कि ये पूरी तरह से ‘ट्रांसपेरेंट’ है यानी इसके आर-पार आसानी से देखा जा सकता है।

No comments: