Saturday, January 29, 2011

सचिन को क्यों ना मिले भारत रतन.........



लोग सचिन के लिए भारत रतन पर इतना बहस कर रहे है,
इस लिए मै आज तक भारत रतन पाए लोगो कि लिस्ट दे रहा हूँ , और मुझे जरा ये बताने का कष्ट करे कि कौन सा व्यक्ति किस क्षेत्र से भारतीय समाज का उथान किया है. मुझे तो इसमें बहुत सारे ऐसे लोग दिख रहे है जिनसे सचिन बहुत ही आगे है तो उनको भारत रतन क्यों ना दिया जाये।
भारत
रत्न पुरस्कार की पूरी सूची
क्र.सं. नाम जन्म / पुरस्कृत नोट्स भारतीय राज्य या देश
1. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ---1954 द्वितीय राष्ट्रपति, पहले उपराष्ट्रपति
दार्शनिक. तमिलनाडु
2. चक्रवर्ती
राजगोपालाचारी ---1954 अंतिम गवर्नर जनरल, आजादी की लड़ाई
एर. तमिलनाडु
3. सी वी रमन ---1954 नोबेल विज्ञानी तमिलनाडु जीतने पुरस्कार
4. भगवान
दास ---1955 दार्शनिक , स्वतंत्रता सेनानी उत्तर प्रदेश
5. सर मोक्षगुन्दम विस्वेस्वर्या
1955 सिविल इंजीनियर कर्नाटक
6. जवाहरलाल नेहरू ---1955 प्रथम प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी, लेखक.
उत्तर प्रदेश
7. गोविंद बल्लभ पंत ---1957 स्वतंत्रता सेनानी, गृह मंत्री उत्तर प्रदेश
8. धोंडो केशव कर्वे
---1958 शिक्षाविद, समाज सुधारक महाराष्ट्र
9. बी.सी. रॉय---
1962 फिजिशियन, राजनीतिक पश्चिम बंगाल
10. पुरुषोत्तम टंडन
---1961 स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाशास्री दास. उत्तर प्रदेश
11. राजेंद्र
प्रसाद---1962 भारत के पहले राष्ट्रपति, स्वतंत्रता सेनानी, विधिवेत्ता बिहार
12. जाकिर हुसैन ---1963 पूर्व राष्ट्रपति, विद्वान. आंध्र प्रदेश
13. पांडुरंग वामन केन
---1963 इन्दोलोगिस्ट और संस्कृत विद्वान महाराष्ट्र
14. लाल
बहादुर शास्त्री---1966 मरणोपरांत वीर , दूसरा प्रधानमंत्री स्वतंत्रता लड़ाकू उत्तर प्रदेश
15. इंदिरा
गाँधी ---1971 पूर्व प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश
16. वी.वी.
गिरि ---1975 पूर्व राष्ट्रपति , व्यापार संघी. आंध्र प्रदेश
17. कामराज---1976 मरणोपरांत, स्वतंत्रता सेनानी, मुख्यमंत्री, तमिलनाडु
18.मदर टेरेसा ---1980 देशीयकृत भारतीय नागरिक, नोबेल पुरस्कार विजेता (शांति, 1979). पश्चिम बंगाल
19. आचार्य विनोबा भावे---1983 मरणोपरांत, समाज सुधारक, स्वतंत्रता सेनानी महाराष्ट्र
20. खान अब्दुल गफ्फार खान
---1987 पाकिस्तान के सबसे पहले गैर नागरिक, स्वतंत्रता सेनानी
21. एमजी रामचंद्रन ---1988 मरणोपरांत, मुख्यमंत्री, तमिलनाडु, अभिनेता तमिलनाडु
22.भीम राव अम्बेडकर ---1990 मरणोपरांत, आर्किटेक्ट भारतीय संविधान, भारत महाराष्ट्र के लोगों के बौद्ध नेता
23. नेल्सन मंडेला ---1990 द्वितीय गैर नागरिक और पहली गैर भारतीय, रंगभेद विरोधी आंदोलन। के नेता दक्षिण अफ्रीका
24. राजीव गांधी ---1991 मरणोपरांत, पूर्व प्रधानमंत्री नई दिल्ली
25. सरदार वल्लभभाई पटेल---
1991 मरणोपरांत स्वतंत्रता सेनानी, भारत के प्रथम गृह मंत्री. गुजरात
26. मोरारजी देसाई
---1991 पूर्व प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी गुजरात
27. मौलाना अबुल कलाम
आजाद ---1992 मरणोपरांत,स्वतंत्रता सेनानी
28. जेआरडी टाटा
---1992 उद्योगपति और परोपकारी महाराष्ट्र
29. सत्यजीत रे
---1992 महान भारतीय फिल्म निर्देशक पश्चिम बंगाल
30. एपीजे अब्दुल कलाम
---1997 पूर्व राष्ट्रपति, वैज्ञानिक तमिलनाडु
31.गुलजारीलाल नंदा ---1997 स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व प्रधानमंत्री. पंजाब
32. अरुणा आसफ अली ---1997 मरणोपरांत, स्वतंत्रता सेनानी. पश्चिम बंगाल
33. एम एस सुब्बुलक्ष्मी
---1998 शास्त्रीय गायक . तमिलनाडु
34. चिदंबरम सुब्रह्मण्यम ---1998 स्वतंत्रता सेनानी, कृषि मंत्री (ग्रीन क्रांति के पिता). तमिलनाडु
35. जयप्रकाश नारायण
---1998 मरणोपरांत, स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक उत्तर प्रदेश
36. रवि शंकर
---1999 शास्त्रीय सितार खिलाड़ी पश्चिम बंगाल
37. अमर्त्य सेन
---1999 नोबेल (इकोनॉमिक्स, 1998) पुरस्कार विजेता, अर्थशास्त्री . पश्चिम बंगाल
38. गोपीनाथ बोरदोलोई ---1999 मरणोपरांत, स्वतंत्रता सेनानी असम
39. लता मंगेशकर
---2001 प्ले वापस गायक महाराष्ट्र
40. उस्ताद बिस्मिल्लाह खान---
2001 शास्त्रीय उत्तर प्रदेश
41. भीमसेन जोश ---2008 हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक

ये पूरी लिस्ट है। मुझे इसमें बहुत सारे लोग दिख रहे है जो जमीनी तौर पर भारत को
उनसे कोई मदद मिली हो जो पुरे भारत के लोगो को आर्थिक रूप से जोड़ी हो। अगर हम एक गायक को भारत रतन दे सकते है तो एक खिलाडी को क्यों नहीं दे सकते। मै मोहन जी को कहना चाहता हूँ कि जो गायक होता है उससे हर इन्सान को क्या फायदा होता है.वो भी तो अपने लिए ही गाते है। और सचिने तो अपने हिस्से से बहुत कुछ चैरिटी करते है। क्या ये भारत कि सेवा नहीं है। क्या ये आम आदमी से जुदा हुवा नहीं दिखता, सचिन कोई नेता या मंत्री थोड़ी ना है कि उसका हर व्यक्ति से जुडाव रहे। यहाँ पर फिल्म निर्माता , गायक,फ़िल्म एक्टर को ये सम्मान दिया गया है। तो सचिन इसके लिए सबसे उपयुक्त है.


Friday, January 28, 2011

राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता फाइनल में पहुंचा नेपाल

Jan 21, 10:10 pm
कुशीनगर:

स्थानीय विकास खंड के गांव भावपुर संजय गांधी लघु माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के सेमी फाइनल मुकाबले में नेपाल ने ट्राई ब्रेकर के बाद मिले टास के मौके में विजयी होने में सफल रहा। जबकि इसके पूर्व बनारस की टीम ने भावपुर को 4-3 से हरा जीत दर्ज करायी।
महावीर स्पोर्टिग क्लब भावपुर के तत्वावधान में आयोजित इस मैच में टाऊन क्लब नेपाल व मऊ की टीम के बीच का मुकाबला काफी रोचक रहा। दोनों टीमें शुरू से लेकर अंत तक मेहनत करती रही। लेकिन किसी भी टीम को सफलता हाथ नहीं लगी। बाद में 11-11 पेनाल्टी सूट का मौका मिला। जिसमें दोनों टीमें एक एक गोल करने में सफलता पायी। निर्णय न होने की दशा में टास उछालकर हुये परिणाम की घोषणा में नेपाल की टीम भाग्यशाली रही और जीत का सेहरा उसी के सिर बंधा। इसके पूर्व बनारस व भावपुर की टीम के बीच मुकाबले में लगातार बनारस की टीम ने 4 गोल किया। जवाब में भावपुर की टीम तीन ही गोल कर पाने सफलता पायी। इस प्रकार बनारस की टीम 4-3 से विजयी रही।
इसके पूर्व बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम के संरक्षक युवा भाजपा नेता अजय तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते ही इससे युवाओं में विशेष उत्साह जगा है। जो उच्जवल भविष्य का परिचायक है। विशिष्ट अतिथि के रूप में डा.उदय नारायण गुप्ता,नगीना यादव ग्राम प्रधान दोमाठ ,अमरजीत चौहान,रामायण गुप्ता,रमजान अली रहे। इसके पूर्व दूसरे मैच के मुख्य अतिथि सलेमगढ़ स्टेट के कुंवर शिशिर बाबू व विशिष्ट अतिथि विद्या सागर सिंह रहे। मैच के निर्णायक प्रभात मिश्रा,मंजूर अंसारी,रेफरी साकिल अंसारी,संदीप श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम आयोजकों में रमेश चन्द्र सिंह उर्फ ओसियर सिंह, प्रधान बच्चा सिंह, विद्या सागर सिंह, जे.के.सिंह ने स्वागत व आभार जताया।

राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता सिवान ने गोरखपुर को 1-0 से हराया

Jan 19, 10:28
कुशीनगर:

स्थानीय विकास खंड के गांव भावपुर संजय गांधी लघु माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बिहार के सिवान व गोरखपुर के बीच कड़े मुकाबला में सिवान ने 1-0 से मैच जीत लिया।
महावीर स्पोर्टिग क्लब भावपुर के तत्वावधान में भाजपा नेता अजय तिवारी के संयोजकत्व में आयोजित इस मैच में आदर्श स्र्पोटिंग क्लब सिवान व आदर्श स्पोर्टिग क्लब गोरखपुर की टीम के बीच मुकाबले में पहले ही सिवान के रामअवध ने एक गोल किया। इसके जवाब में काफी संघर्ष करने के बाद भी गोरखपुर की टीम बराबरी तक नहीं पहुंच पायी। इस प्रकार सिवान की टीम ने 1-0 से मैच जीत लिया।
इसके पूर्व बतौर मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष राधेश्याम राय,विशिष्टि अतिथि के रूप में डा.उदय नारायण गुप्ता, दोमाठ के ग्राम प्रधान नगीना यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैन आफ दी मैच का पुरस्कार चंदन को मिला। मैच के निर्णायक प्रभात मिश्रा,मंजूर अंसारी,रेफरी साकिल अंसारी,संदीप श्रीवास्तव रहे।
इस अवसर पर कार्यक्रम के संरक्षक अजय तिवारी,नारायण सेठ,डा.अमरजीत यादव,सुनील कुशवाहा, रामबिलास गुप्ता, तेज प्रजापति,विद्या शरण मिश्र,संदीप तिवारी,संदीप श्रीवास्तव, राजू राय,दुर्गेश पाण्डेय,महेश्वर सिंह पटेल, संतोष कुशवाहा,डा.सुभाष सिंह पटेल, बाबू लाल सिंह, प्रद्युम्न तिवारी, सूर्यबली सिंह,राजेश कुशवाहा समेत अन्य सक्रिय पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम आयोजकों में रमेश चन्द्र सिंह उर्फ ओसियर सिंह, प्रधान बच्चा सिंह, विद्या सागर सिंह, जे.के.सिंह ने अलग अलग संबोधनों में स्वागत व आभार जताया। संचालन पत्रकार ओम प्रकाश सिंह ने किया।

राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता मऊ ने बेतिया को 2-0 से हराया

कुशीनगर:



स्थानीय विकास खंड के गांव भावपुर संजय गांधी लघु माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को पांच दिवसीय राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के पहले दिन बिहार के बेतिया व यूपी की मऊ के बीच कड़ी मुकाबला में मऊ ने 2-0 से मैच जीत लिया।
महावीर स्पोर्टिग क्लब भावपुर के तत्वावधान में भाजपा नेता अजय तिवारी के संयोजकत्व में आयोजित इस रोमांचक मुकाबले में गोल्डेन क्लब मऊ की टीम ने हाफ के बाद लगातार दो गोल दागा। इसके जवाब में काफी संघर्ष करने के बाद भी बिहार के टाऊन क्लब बेतिया की टीम अंत तक बराबरी पर पहुंचने के लिये जूझती रही। लेकिन कोई कामयाबी हाथ न आया। इस प्रकार मऊ की टीम ने 2-0 से मैच में विजयी रही।
इसके पूर्व बतौर मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख युगुल किशोर तिवारी,विशिष्टि अतिथि के रूप में हियुवा के जिला प्रभारी अजय गोविन्द राव शिशु,सपा के युवा नेता मधुर श्याम राय,भाजपा नेता विनय जायसवाल, डा.उदय नारायण गुप्ता, किसान पी.जी.कालेज के प्रबंधक शम्भू राय ,ग्राम प्रधान दोमाट नगीना यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैन आफ द मैच मोहम्मद राहिल रहे। मैच के निर्णायक प्रभात मिश्रा, मंजूर अंसारी,रेफरी साकिल अंसारी, संदीप श्रीवास्तव रहे।

Thursday, January 13, 2011

पंजाब कि लोहड़ी.........

मै आज लोहड़ी पर अपने सारे देश वाशियों को लोहड़ी कि बहुत बहुत बधाई देता हूँ.मुझे चार साल हो गए पंजाब में लोहड़ी मानते और मै हर लोहड़ी पर बहुत मज़ा लेता हूँ और खुशिया बांटाता हूँ। मुझे पंजाब के हर पर्व का एक अलग ही आनंद मिलता है। आज सबेरे से ही छोटे छोटे बच्चे लोहड़ी मांगने आये और मै सबको लोहड़ी दिया.

Saturday, January 1, 2011

नये साल कि बधाई 2011

आज रात के ११.५९ पर मुझे नये साल कि बधाई आयी फोन पर . मै भी बधाई दिया उसके बाद देखा कि चारो तरफ आतिशबाजी सुरु हो गयी। मै सबको नये साल कि बधाई देता हूँ और नये साल में एक नये उमंग के साथ भारत के नव निर्माण में सहयोग कि आशा करता हूँ। और मै ये सोच रहा हूँ कि मेरे द्वारा हमेशा कोई अच्छा कार्य हो जो देश उन्नत्ति के लिए हो.मै अपने सारे दोस्तों को एक नया कार्य करने के लिए बोलूँगा जो भारत के नव निर्माण से जुड़ा हो। ऐसे करके हम सारे दोस्त एक एक काम करेंगे तो बहुत सारा काम हो जायेगा। और मै कहूँगा कि हम सुधरेंगे जग सुधरेगा पर सारे लोग अमल करे तो हम कहा से कहा पहुच जायेंगे.आप अपने घर को सही करो मुह्हाला सही हो जायेगा, अगर मुहल्ला सही हो गया तो पूरा कालोनी /टोला सहिहो जायेगा , और कालोनी सही हो गया तो पूरा नगर/गाँव सही हो जायेगा, फिर जिला फिर प्रदेश फिर देश सही हो जायेगा। तो हम सब निर्णय ले कि हम सुधरेंगे जग सुधरेगा। हैप्पी न्यू इअर-२०१०/नया साल मुबारक हो।
धन्यवाद
हरिकेश कुमार यादव

Monday, December 13, 2010

10 दिसम्बर 10 भूल ना सकेंगे

10 दिसम्बर 10 लिए ऐसा रहा कि हम भूल ना सकेंगे। पता नहीं जिन्दगी में कैसा समुंदरी तूफान आज के दिन आया और सब कुछ ले कर चला गया.हम चाह कर भी कुछ नहीं कर पाए। जैसे प्यास लगी हो और समुन्द्र के पास रह कर भी प्यास ना बूझे। देखने के लिए सब कुछ अपने पास था लेकिने पाने के लिए कुछ भी नहीं था। आशाओ और उमीदो पर पानी फिर गया हो ऐसे लग रहा था। जून-२००६ से हम अपने आप को एक नयी सोच के साथ जी रहे थे.लेकिन मेरे सोच को १० दिसम्बर-१० को एक ग्रहण लग गयी जो शायद कभी भी ना हटे। मेरे आँखों में आंसू सोच में पुरानी बाते हटने का नाम ही नहीं ले रहे थे। मै अपने आप को कैसे संभाल रहा हूँ मै ये बया नहीं कर सकता।